*अब त्वरित जनरेट करने वाला यन्त्र कॉन्संट्रेटर की भी सेवा आज से शुरू - आरएसएस *
रंजीत कुमार -इचाक
इस वैश्विक महामारी कोरोना बीमारी से जूझ रहा पूरा देश। जिसे देख जगह जगह पर आरएसएस के कार्यकर्त्ता हरेक आपदा की तरह इस आपदा मे भी लोगो की जाने बचाने मे अपना अहम भूमिका निभा रहे है। आरएसएस हज़ारीबाग का कहना है की विगत 15 दिनों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हज़ारीबाग़ covid से हो रहे परेशानियों को निपटने के लिए कुल 24 प्रकार की सेवा कार्य समाजहित में लगातार कर रहे हैं।
इसी कड़ी में एक कदम और बढाते हुवें आरएसएस ने आज से ऑक्सजन जनरेट करने वाला यंत्र कॉन्संट्रेटर की भी सेवा आज से प्रारंभ कर दी हैं। इस यंत्र के माध्यम से वैसे मरीज जिनको ऑक्सिजन सिलेंडर अथवा ऑक्सिजन तुरन्त व्यवस्था नही हो पा रहा है, वह इस यन्त्र ( कॉन्संट्रेटर) के माध्यम से उन्हें ऑक्सिजन तुरन्त प्राप्त कर सकता हैं,एवं उनके जान को भी बचाया जा सकता हैं। यह सुविधा कुछ घन्टो के लिए हैं,जब तक की ऑक्सिजन सिलेंडर आदि व्यवस्था नही हो पाया हो।आज दिनांक 09 05 2021 को संघ कार्यालय हज़ारीबाग़ में इस सेवा की शुरुवात हुवा। इस सेवा कार्य का संचालन करने के लिए नीचे तीन प्रमुख व्यक्तियों की सूची जारी किया जा रहा हैं।
*श्री निश्चल कुमार*
*श्री मिथलेश सिंह*
*राजीव रंजन*
इस मौके पर उपस्थित श्री संजय श्रीवास्तव जी (प्रदेश मंत्री संस्कार भारती), श्री ओमप्रकाश गुप्ता (संस्कृत भारती)श्री शिवबालक प्रसाद जी प्रधानाचार्य सरस्वती विद्यामंदिर कुम्हारटोली,श्री भीखू पासवान जी,श्री मनमीत अकेला, श्री अभिषेक कुमार ,श्री अजित गुप्ता,कैलासपति सहाय, उपस्थित थे। उक्त सेवा कार्य की जानकारी (श्री बसन्त दिगम्बर आगासे स्मृति सेवा संस्थान के सचिव श्री शिवसेवक सिंह जी ने दिया।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें